History Of Gwalior

November 12, 2019
मध्य प्रदेश के उत्तर में स्थित ग्वालियर शहर एक महानगर है यहां राजा शूरसेन द्वारा बनवाया गया ग्वालियर का किला इतना विशाल एवं भव्य दुर्ग है
इसे भारत के किलो का रत्न या भारत के किलो का सिरमौर कहा जा सकता है इतिहास के अनुसार इस किले का निर्माण 525 ईसवी मैं राजा सूरज सेन ने करवाया था यह दुर्ग उत्तर भारत के इतिहास में विशेष महत्त्व  रखता है ग्वालियर के दुर्ग में उन राजवंशों की स्मृतियां सुरक्षित हैं जिन्होंने इस दुर्ग पर राज्य किया और वह स्वर्ग लोक सिधार गए ग्वालियर दुर्ग बलुआ पत्थर की चट्टानों पर बना हुआ है जहां से समूचे ग्वालियर को देखा जा सकता है यहां गुजरी महल जोकि राजा मानसिंह ने अपनी गुजर रानी  मृगनयनी के प्रेम में बनवाया था कथा मान मंदिर, सूरजकुंड ,तेली का मंदिर, सास बहू का मंदिर, जय विलास महल रानी लक्ष्मीबाई की अश्वरोई मूर्ति संग्रहालय ,तानसेन की समाधि ,मोहम्मद गौस का मकबरा ,रानी लक्ष्मीबाई की समाधि, कला वीथिका,चिड़ियाघर, गुरुद्वारा, सूर्य मंदिर, जैन मूर्ति चित्रकला कर्ण महल, जहांगीर महल यहां के दर्शनीय स्थल है

Comments